सोनिया,राहुल करेंगे ई.भूमिपूजन..22 जिलों में एक साथ होगा कांग्रेस भवन का शिलान्यास..कार्यक्रम में शामिल होंगे CM भूपेश और PCC प्रमुख

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- 20 अगस्त को राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक साथ दिल्ली से ई.भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और चंदन यादव भी मौजूद रहेंगे। रायपुर से आनलाइन भूमिपूजन और आनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे। बिलासपुर में ई.भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर जिला ग्रामीण और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जरूरी तैयारियों को लेकर कवायद की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि आनलाइन भूमिपूजन का कार्यक्रम 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंति पर किया जा रहा है। जरूरी तैयारियों लगभग पूरी हो चुकी है। ई.भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी होंगे। इसके अलावा दिल्ली से ही कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और डॉ.चन्दन यादव भी शिरकत करेंगे।

          जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश के कुल 22 जिलों में नया कांग्रेस कार्यालय निर्माण को लेकर भूमि पूजन होगा। प्रदेश के 17 जिलों में नया भवन का होगा निर्माम होगा। जबकि 5 जिलों में पुराने कांग्रेस कार्यालय का जीर्णाद्धार किया जाएगा। पूरे प्रदेश समेत एक साथ शिलान्यास का कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे आयोजित किया जाएगा।

              केशरवानी ने जानकारी दी कि आनलाइन अतिथियों का आगमन दोपहर 12.30 को होगा। अतिथि स्वर्गीय राजीव गांधी की फोटो पर मल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12.45 से 12.50 के बीच राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना पर लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 12.50 से 1 बजे के बीच किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना  और तेन्दूपत्ता बोनस हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। 

                 केशरवानी ने बताया कि दोपहर 1 बजे पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम संबोधन करेंगे। इसके बाद दिल्ली से राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी आन लाइन प्रदेश के सभी 22 जिलों में बनने वाले कांग्रेस भवन के लिए भूमि पूजन करेंगे। ई भूमि पूजन के बाद पीएल पुनिया का भाषण होगा। इसके बाद राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

कैसा होगा कांग्रेस का राजीव भवन कार्यालय 

               जानकारी के अनुसार कांग्रेस भवन ग्राउन्ड फ्लोर के अलावा एक मंजिला भवन होगा। प्रदेश के सभी जिलों का नक्शा एक समान होगा। ग्राउन्ड फ्लोर में बहुत बड़ा हाल रहेगा। साथ ही दोनो भवन में सर्वसुविधाओं का पुरा ध्यान रखा गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि बिलासपुर में प्रस्तावित जमीन से बने सामुदायिक भवन को यथावत रखा जाएगा। थोड़ा बहुत सुधार कर भवन का प्रयोग कांग्रेस कार्यालय के उपयोग में किया जाएगा। 

TAGGED:
close