भूपेश सरकार के रत्नों का विधि विभाग ने किया सम्मान..दुबे ने कहा..सभी को मालूम है संघर्ष और पसीने का महत्व

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— राज्य सभा सांसद और कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा के निर्देश पर रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रायपुर स्थित राजीव भवन में  नव नियुक्त निगम मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। प्रदेश विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधि कांग्रेस के प्रदेश और सभी जिला पदाधिकारियों ने सभी चैयरमैन को शुभकामनाएं भी दी।
 
              प्रदेश विधि विभाग कांग्रेस पमुख की अगुवाई में रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश सरकार के सभी नव नियुक्त मंडल और निगम बोर्ड अध्यक्षों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संदीप दुबे ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में विशेष रूप से विधि विभाग के सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों विशेष रूप से पीसीसी प्रमुख  मोहन मरकाम,  कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल, गिरीश देवांगन अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम, रामगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, शैलेष नितिन त्रिवेदी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम, सुभाष धुप्पड़, अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, किरणमयी नायक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, राजेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं   ग्रामोद्योग बोर्ड और सुरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद का सम्मान किया।
 
             सम्मान समारोह के दौरान कोरोना काल का विशेष ध्यान रखा गया। उपस्थित सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा  कि हमें जनता का सेवा करने का अवसर मिला है। भूपेश सरकार के सभी रत्न जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्हें संघर्ष और पसीना का मूल्य पता है। हमे पूरा विश्वास है कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के प्रयासों को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाएंगे। 
 
             कार्यक्रम में संदीप दुबे के लावा, विधि विभाग के महामंत्री कमल  किशोर पटेल, प्रदेश सचिव, नंदकुमार पटेल,अरमान खान, राजेश सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय राठौड़, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कहकशा दानी, कुमारी शशि शर्मा सुरेन्द्र वर्मा, मनोज सोनकर विशेष र, अंकित मिश्रित अधिवक्ता गण उपस्थित थे।
close