रेल प्रशासन ने निरस्त किया 4 लाख टिकट..यात्रियों को लौटा दिया साढ़े 25 करोड़ से अधिक रूपए..बनाया रिकार्

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को रिकार्ड तोड़ राशि वापस लौटाकर किर्तीमान बनाया है। रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त, 2020 तक 3 लाख 95 हजार रेल यात्रियो को 25 करोड़ 43 लाख 66 हजार 612 रुपए रिफ़ंड किया गया है।
 
             बिलासपुर रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 22 मई 2020 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मंडलो के विभिन्न आरक्षण काउंटर खोले गए। इस दौरान रेल यात्रियों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केंद्र की संख्या योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाई गयी। इसके साथ ही रेल प्रशासन के प्रयास से स्पेशल गाड़ियों के आरक्षण और रद्दीकरण दोनों कार्य किए जा रहे हैं। सभी काउंटरों में कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत मास्क पहनने से लेकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही सभी को आरोग्य सेतु एप्प का प्रयोग करने की सलाह भी दी जा रही है। 
 
              रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश पर रेल यात्रियो की सुविधा के लिए रेल रिफ़ंड के नियमो में  कुछ बदलाव भी किया गया है । परिवर्तित नियमो के अनुसार यात्रा तिथि 6 माह के अंदर रिफ़ंड ले सकते है। सभी आरक्षण केंद्रों से यात्री आरक्षण और बहुतायत संख्या में टिकटों का रद्दीकरण कराया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी आरक्षण केंद्रों से 22 मई से 21 अगस्त, 2020 तक अनेक रेल यात्रियों ने आरक्षित टिकट बुकिंग कराया गया। इस दौरान 3 लाख 43 हजार 404 यात्रियों ने टिकट रद्द करवाया। इसके एवज में यात्रियों को 21 करोड़ 83 लाख 81 हजार 253 रुपए रिफ़ंड किए गए। इसी प्रकार ऑनलाइन और ई –टिकट से 52 हजार 32 यात्रियों ने टिकट रद्द कराये । इसके बदले में यात्रियों को 3 करोड़ 64 लाख 85 हजार 359 रुपए रिफ़ंड किए गए ।
 
            जोन कार्यालय जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कुल 3 लाख 95 हजार 436 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए जा चुके हैं। यात्रियों को 25 करोड़ 48 लाख 66 हजार 612 रुपए रिफ़ंड किए गए है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close