मेयर के MIC सदस्य भी पाजीटिव.. भाजपा नेता भी संक्रमित..जिले में कुल 20 कोविड मरीजों की हुई पहचान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-शुक्रवार को जिले में कुल 20 मरीज कोरोना के मिले है। सबसे ज्यादा मरीज एक बार फिर निगम क्षेत्र से ही दर्ज किए गए हैं। इसमें एक मेयर रामशरण यादव का नजदीकी एमआईसी सदस्य भी शामिल है। जानकारी के अनुसार भाजपा का एक पुराना पार्षद भी कोरोना पाजीटिव हुए हैं। चूंकि भाजपा पार्षद की कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट देरी से मिली। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में पुराने पार्षद का नाम दर्ज नहीं हो पाया है। 

              शुक्रवार को जिले में कुल 20 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए है। इसमें निगम के दो नेता भी शामिल है। कोरोना पाजीटिव का लक्षण मेयर इन कांउसिल  के एक सदस्य में पाया गया है। जानकारी देते चलें कि कोरोना काल में यह दिग्गज पार्षद बहुत ही सक्रिय था। 13 अगस्त को लखीराम आडिटोरियम में सामान्य सभा के दौरान उनकी भूमिका भी अहम थी। एमआईसी सदस्य मेयर के काफी नजदीक होने के साथ ही कांग्रेस की तरफ से पार्षद चुनाव में पांच से छ बार जीत का रिकार्ड बनाया है। बहरहाल एमआईसी सदस्य के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद एक बार फिर निगम अधिकारियों समेत भाजपा और कांग्रेस पार्षदों में हलचल मच गयी है। 

              स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर में कुल 11 मरीज कोरोना पाजीटिव है। इसके अलावा तखतपुर ब्लाक से चार मरीज कोविड -19 संक्रमित मिले है। बिल्हा और मस्तूरी विकासखण्ड में दो-दो मरीज मिले है। जबकि एक मरीज अनूपपुर मध्यप्रदेश का भी पाया गया है।

             

TAGGED: , , , ,
close