डॉ.सारांश मित्तर का तखतपुर का दौरा ..क्वारंटीन से निकलकर..बाढ़ और राहत बचाव कार्य का लेंगे जायजा..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर आज शनिवार को बाढ़ का जायजा लेने तखतपुर रवाना होंगे। साथ में जिला प्रशासन के आलाधिकारी भी दौरे पर होंगे। बताते चलें कि डॉ. सारांश मित्तर पिछले कुछ दिनों से क्वारंटीन हैं। बावजूद इसके तखतपुर के हालात पर लगातार नजर रही। उन्होने इस दौरान प्रशासन के अन्य आलाधिकारियों के सहयोग से पल-पल की स्थितियों पर नजर बनाकर रखा था। साथ ही राहत बचाव कार्य का मार्गदर्शन भी करते रहे।
 
                   कोविड 19 के साथ साथ बाढ़ ने तखतपुर के जन जीवन को असामान्य बना दिया है। क्षेत्र का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रिकार्ड तोड़ बारिश के चलते तखतपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांव में पानी भर गया है। इतना ही नहीं तखतपुर से बिलासपुर समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़ने वाले सारे रास्ते ब्लाक हो गए।
 
         जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर कुछ दिनों की क्वारंटीन के बाद तखतपुर के हालात का जायजा लेने शनिवार को बाढ़ और राहत कार्य का जायजा लेने तखतपुर रवाना होंगे। बताते चलें कि कलेक्टर पन्द्रह अगस्त कार्यक्रम के बाद लगातार क्वारंटीन थे। लेकिन इस बीच तखतपुर में आयी आकस्मिक बाढ़ की वस्तुस्थिति से प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से रूबरू हो रहे थे।
   
             जिला प्रशासन के अनुसार कलेक्टर डॉ.सारांश शनिवार को सुबह 10.15 बजे तखतपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान बाढ़ से हुए नुकसान और आम जनजीवन पर पढ़ने वाले प्रभावों से रूबरू होंगे। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।
close