पैरोल पर छूटा..मचाया आतंक.. सरेआम हथियार लहराते पकड़ाया…. आर्म्स एक्ट में बदमाश फिर गिरफ्तार..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने पैरोल पर छूटा आदतन बदमाश को हथियार लहराते गिरफ्तार किया है। आरोपी 7 अगस्त को धारा 294, 506 और 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पैरोल पर छूटने के बाद आम रास्ते में लोगों को हथियार के साथ धमकी देते पाया गया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सिरगिट्टी थानेदार यूएनशांत साहू ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी को खबर मिली कि एससी एसटी एक्ट के तहत सजायाफ्ता आरोपी बंदी नवीन निर्मलकर पिता बिसरू निर्मलकर निवासी एसबीई कालोनी तिफरा सरेआम धारदार हथियार लहरा कर लोगों को धमका रहा है।

             पेट्रोलिंग पार्टी को यह भी जानकारी मिली कि नवीन निर्मलकर शनि मंदिर के पास चपड़ा लेकर लोगों से लड़ाई झगड़ा कर रहा है। आने जाने वालों को जान से मारने की धमकी भी धमकी दे रहा है। खबर मिलने के बाद पेट्रोलिंग पार्टी ने शनि मंदिर पहुंचकर घेराबन्दी की। पुलिस को देखते ही नवीन समेत उसके साथी फरार होने लगे। लेकिन नवीन निर्मलकर धर दबोचा गया।

         आरोपी ने बताया कि वह पैरोल पर छूटा है। मौके पर मौजूद लोगों की निशानदेही पर नवीन को चपड़ा यानि धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया। और आरोपी को थाने लाकर आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। यूएनशांत साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 7 अगस्त 2020 को धारा 294, 506 और 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।  पैरोल पर छूटने के बाद नवीन लोगों को धमका चमका रहा था। एक बार फिर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

TAGGED:
close