अभ्यर्थियों का रेल प्रशासन के खिलाफ जंग

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

3(5)बिलासपुर—रेलवे में भर्ती ना होने से बिफरे आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने आंदोलन को ज्यादा तेज कर दिया है। जोनल कार्यालय मुख्य गेट पर धरना प्रर्दशन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि  ज्वाइनिंग ना देने तक वो भूख हड़ताल करेंगे। आंदोलन को और ज्यादा उग्र करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             आंदोलनकारियों के अनुसार साल  2010 में ग्रुप डी के लिए 5540 पदों पर भर्ती होनी थी। वे लिखित,शारीरिक परीक्षण और मेडिकल टेस्ट को उत्तीर्ण कर चुके हैं लेकिन अब तक भर्ती नहीं किया गया है।

                 प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आर.टी.आई से जानकारी निकालने पर पता चला है कि नागपुर मंडल और बिलासपुर मंडल में क्रमशः 214 और 127 पद अभी भी खाली हैं। फिर भी उनके साथ इंसाफ नहीं किया जा रहा। रेलवे अधिकारी ने साफ तौर पर कहा है कि जो लोग आंदोलन कर रहे हैं वो वेटिंग लिस्ट क्राइटेरिया में नहीं आते। लिहाजा पद भरने के बाद अब उन्हें किसी भी हाल में भर्ती नहीं किया जा सकता।

close