विधायक ने आवास पहुंचकर सीएम को दी जन्मदिन की बधाई..कहा..बिलासपुर की जनता ने भेजा प्यार..डेढ़ साल में बदलने लगी न्यायधानी की तस्वीर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रायपुर/ भिलाई— नगर विधायक ने एक दिन पहले रायपुर पहुंचकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। एम को बताया कि बिलासपुर की जनता ने प्यार भेजा है। मात्र डेढ़ साल में न्यायधानी की तस्वीर बदलती दिखाई देने लगी है। करोड़ों की सौगात मिलने से न्यायधानी की जनता में भारी खुशी देखने को मिल रही है। बिलासपुर की जनता की मनोकामना है कि भूुपेश बघेल दशकों तक प्रदेश की जिम्मेदारी निभाए। गांव गरीब और युवाओं के जीवन को नई दिशा दें। 
 
             23 अगस्त को पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। कांग्रेसियों ने आन लाइन सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में रायपुर पहुंचकर नगर विधायक समेत अन्य कांग्रेसियों ने सीएम  को जन्मदिन की बधाई दी है। 
           नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने प्रदेश के मुखिया से मिलकर बताया कि पिछले पन्द्रह सालों में बिलासपुर का विकास पूरी तरह ठप पड़ा गया था। कांग्रेस  सरकार बनते ही बिलासपुर का तेजी से विकास शुरू हो गया है। बिलासपुर की जनता ऊर्जावान मुख्यमंत्री पाकर बहुत खुश महसूस कर रही है। 
 
         सीएम से मुलाकात के बाद शैलेष पाण्डेय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर की जनता को भी बधाई दी है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में मात्र डेढ़ साल में बिलासपुर का तेजी से कायाकल्प हो रहा है । सीएम ने बिलासपुर वासियों से किए गए वादों को अल्प समय में ही तेजी से पूरा किया है। मात्र डेढ़ साल के अन्दर अरपा नदी पर दो बैराज बनाने का ना केवल एलान किया। बल्कि 99 करोड़ रुपये की स्वीकृत भी प्रदान कर दिया है।
 
           सीएम ने स्मार्ट सिटी रोड और नाले के लिए खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के विकास को प्राथमिकता में लेते हुए शहर को पहला फोर लेन ब्रिज का भी तोहफा दिया है। जल्द ही फोरब्रिज का भी काम शुरू होते दिखाई देने लगेगा। 
 
              विधायक शैलेश पाण्डेय ने जानकारी दी कि सीएम आवास पहुंचकर शुभकामना देने वालों में प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, गिरीश देवांगन,  वरिष्ठ पत्रकार शिव दुबे, कांग्रेस नेता विनय शुक्ल और युवा कांग्रेस तुर्क बिलासपुर ब्लॉक 2 अध्यक्ष अरविंद शुक्ल का नाम प्रमख रूप से शामिल है।
close