साउंड सर्विस वालों ने कुछ अलग कर दिखाया..बाजा गाजा के साथ प्रदर्शन .व्यवसाय संचालित करने बनाया दबाव..

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—-संचालक साउण्ड सर्विस के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में कलाकारों ने कुछ अलग हटकर प्रदर्शन किया। साउण्ड सर्विस कार्य जुड़े कलाकारों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बताया कि  लाकडाउन लगने से लेकर आज तक साउण्ड कार्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ शासन की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला। अब भी अन्याय किया जा रहा है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  इसके पहले साउण्ड सर्विस संघ के बैनर तले बैण्ड बाजा व्यवसाय से जुड़े लोगों ने गांधी चौक से गोलबाजार, नेहरू चौक से रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। संगठन के अध्यक्ष ने लिखित में जिला प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा और शिकायतों को पेश किया।

                                  संगठन के अध्यक्ष विजय कश्यप ने बताया कि आज हम सैकड़ों लोगों ने शादी व्याह और उत्सव में बजाए जाने वाले साजों सामान के साथ रैली में शामिल हुए। रैली के माध्यम से अपनी पीड़ा को जाहिर करने का प्रयास किया । साथ ही जिला प्रशासन को गृहमंत्री के नाम पत्र भी दिया है।

          दिनेश कश्यप ने जानकारी दी कि पिछले पाच महीने से पूरे देश में लाकडाउन है। जिसके चलते कही भी धार्मिक, सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। नतीजन साउण्ड सर्विस से जुड़े लोगों को भी भारी आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ा है। इधर शासन ने गणेश पर्व आयोजन को लेकर छूट तो दी गयी लेकिन साउण्ड कार्यों पर प्रतिबंधत लगा दिया है।

            दिनेश ने बताया कि हमारा व्यवसाय शादी उत्सव से जुडा है। कोरोना काल के चलते हम लोगों का कामधाम पूरी तरह से ठप हो चुका है। पिछले पांच महीने से कोई काम धाम नहीं हुआ। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। चूंकि गणेश उत्सव शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि धीरे  धीरे जनजीवन भी सामान्य होने लगेगा। बावजूद इसके गणेश उत्सव में साउण्ड कार्य पर प्रतिबंध बनाकर रखना समझ से परे। है।

                 इसके पहले हम लोगों ने अपनी पीड़ा सीएम और गृहमंत्री के सामने कई बार पीड़ा को जाहिर कर चुके है। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। यदि हमारी मांगों पर अब ध्यान नहीं दिया जाता है तो उग्र आंदोलन करेंगे। प्रतिबंध हटाए जाने की मांग करते हुए रायपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेंगे।

         दिनेश ने बताया कि फिलहाल सभी व्यवसाय कार्य शुरू हो चुके हैं। सरकार से निवेदन है कि साउण्ड सर्विस को भी संचालित करने का निर्देश जारी करे।

close