बिलासपुर को बड़ा तोहफा..विधायक ने कहा..संघर्ष में आम के साथ पत्रकारों की भूमिका अहम..काम आया CM का बिलासपुर प्रेम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— नगर विधायक कार्यालय से जारी प्रेस नोट में  शैलेष पाण्डेय ने बताया कि बिलासपुर को हवाई सुविधा दिलाने में पत्रकारों की भी भूमिका अहम है। अपने प्रेस नोट में शैलेष पाण्डेय ने बताया कि सभी लोगों ने हवाई सुविधा की मांग को लेकर अपनी भूमिका को ईमानदारी से निर्वहन किया है। यही कारण है कि नागरिक उड्यन मंत्री भारत सरकार को बिलासपुर के अधिकार को देने लिए मजबूर होना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  प्रेस नोट में शैलेष पाण्डेय ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री के एक ट्विट से बिलासपुर में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि का श्रेय बिलासपुर की जनता को जाता है। लम्बे संघर्ष के बाद सफलता का दरवाजा खुला है। नगर विधायक ने बताया कि हवाई सेवा जनसंघर्ष के दौरान केंद्रीय मंत्री से मिलकर स्मर्ण पत्र सौंपने का मौका मिला। इस दौरान मंत्री को अवगत कराया गया कि चकरभाटा एयरपोर्ट की सभी तैयारियां अन्तिम चरण में है। सुरक्षा एवं एकिपमेंट्स सभी पर्याप्त है। डीजीसीए से एयर पोर्ट को मान्यता मिल चुकी है। रीजनल कनेक्टिविटी के लिए बिलासपुर को हवाई सेवा में शामिल किया जा सकता है। खुशी है कि एक दिन पहले नागरिक उड्डयन मंत्री ने बिलासपुर की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए ट्विट कर बताया कि बिलासपुर-  भोपाल के बीच हवाई सेवा शुरू होगी।  

पत्रकारों से मिली ताकत

                विधायक के अनुसार हवाई सेवा को लेकर बिलासपुर की जनता के साथ केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों ने अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से अंजाम दिया है। खासकर पत्रकारों से जनसंघर्ष को व्यापक समर्थन मिला। जन भावनाओं को रायपुर और दिल्ली तक पहुंचाया। तर्क के साथ हवाई सेवा की जरूरतों को पेश किया। हवाई सेवा संघर्ष के दौरान पत्रकारों की तरफ से मिले योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रदेश मुखिया का विशेष प्रयास

            नगर विधायक ने बताया कि चकरभाठा एअरपोर्ट के विकास और हवाई सुविधा होने तक प्रदेश मुखिया का नाम लिया जाना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने जनता की एक आवाज पर  टर्मिनल और एअरस्ट्रिप विकास के लिए सरकार का खजाना खोल दिया। इसके बाद एअरस्ट्रिप और अन्य  सुविधआओं का ना केवल तेजी से विकास हुआ। बल्कि डीजीसीए और नागरिक उड्डन मंत्रालय को हवाई सुविधा देने को मजबूर होना पड़ा। निश्चित रूप से बिलासपुर को हवाई सेवा सुविधा हासिल में सीएम का विशेष प्रयास सबसे ज्यादा सराहनीय है। जैसा की किसी से यह बात छिपी नहीं है कि सीएम भूपेश बघेल का बिलासपुर और य़हां के लोगों से विशेष अनुराग है। और खुद सीएम ने कहा है कि बिलासपुर उनका दूसरा घर है। जाहिर सी बात है कि आने वाले समय में बिलासपुर एअरपोर्ट को 4 सी  लायसेंस हासिल होकर रहेगा। हम देश के अन्य बड़े शहरों से सीधे जुडेंगे।  

4 सी के लिए करेंगे संघर्ष

             पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा शहर है। यहां रेलवे जोन एनटीपीसी,एसईसीएल, हाईकोर्ट जैसे कई बड़े संस्थान है। बिलासपुर आने वाले अधिकारियों और अन्य लोगों को हवाई सेवा शुरू होने से लम्बी और थकाऊ यात्रा से राहत मिलेगी। अभी हमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और उड़ीसा के लिए हवाई सुविधा की मांग को पुरजोर तरीके से रखना है। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि हमे यहा भी सफलता मिलेगी।

close