2 रात 1 दिन बाद दीपक की लाश बरामद..24 को उफनती अरपा में लगाया था छलांग..अब कारण की तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— दो रात और दिन के बाद आज सुबह करीब साढ़े दस बजे दीपक साहू की लाश बरखदान स्थित देवरीखुर्द स्टाप डेम के पास बरामद किया गया है। जानकारी हो कि  24 अगस्त की रात्रि करीब 12 बजे एक युवक महामाया चौक की तरफ वाले इंदिरा सेतु उफनती अरपा नदी में छलांग लगा दिया था। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएम की टीम पहुंची। लेकिन युवक का  कही पता नहीं चला। अन्ततः पुलिस और एसडीएआरफ की टीम आज दीपक साहू के शव को बरामद किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बताते चलें कि 24 अगस्त की रात्रि को खमतराई अशोक नगर निवासी दीपक साहू देर रात्रि करीब 12 बजे इंदिरा सेतु से उफनती अरपा में छलांग लगा दिया। इसके पहले लोग कुछ समझ पाते दीपक साहू अरपा के बाढ़ में समा गया। देखते ही देखते रात्रि की अंंधेरे में दीपक खो गया। इस बीच लोगों ने तत्काल 112 और पुलिस को जानकारी दी।

        सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इस बीच एसडीआरएफ टीम को भी जानकारी दी गयी। एसडीआरएफ और पुलिस टीम देर रात्रि तक अरपा तट पर दीपक को तलाशती रही लेकिन कहीं अता पता नहीं चला।

             25 अगस्त को भी एसडीआरफ की गोताखार टीम ने अरपा में जगह जगह गोताखोरी की लेकिन दीपक साहू का कहीं पता नहीं चला। आज सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दीपक साहू को बरखदान के पास देवरीखुर्द स्टाफ डेम में फंसा हुआ पाया।

        सरकन्डा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि युवक का नाम दीपक साहू पिता वेदूराम साहू है। इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि उसने क्यों आत्मघाती कदम उठाया। मामले में छानबीन करेंगे। फिलहाळ शव को बरामद किया गया है। शव की हालत ठीक नहीं है। शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

 

close