प्रस्तावित नीट परीक्षा तारीख का कांग्रेसी करेंगे विरोध..नेताओं ने कहा..नहीं करने देंगे जिन्दगी से खिलवाड़

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी समेत कांग्रेस छात्र इकाई और एनएसयूआई ने 28 अगस्त को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता रिषी पाण्डेय ने बताया कि धरना प्रदर्शन का आयोजन नेहरू चौक में सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस दौरान सभी कांग्रेस नेता और विंग के पदाधिकारी JEE और NEET की लिखित परीक्षा सिंतबर में आयोजित किए जाने का विरोध करेंगे। 
 
            जिला कांग्रेस नेताओं ने  सितम्बर में आयोजित होने वाली जेईई और एनईईटी की परीक्षा आयोजन का विरोध करेंगे। विरोध प्रदर्शन 28 अगस्त की सुबह दोपहर 11 बजे नेहरू चौक में किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद सभी कांग्रेस नेता राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी देंगे।
 
            धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष तनमीत छाबड़ा,कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि देश कोविड 19 महामारी के संकट से जूझ रहा है,। बिहार,असम समेत अधिकांश प्रदेश बाढ़ की पीड़ा भोग रहे हैं। विपरीत परिस्थियों में रेल सुविधा बन्द है। बसें भी नहीं चल रही हैं। छात्रों को ठहरने के लिए  होटल ,लॉज भी नहीं  खुले हैं। इन परिस्थितियों में  केंद्र सरकार ने छात्रों की जीवन से खिलवाड़ करने का फैसला किया है।
 
             कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता ,और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से छात्र ,अभिभावक  अपनी जीवन सुरक्षा को लेकर चिंतित है। विजय केशरवानी और प्रमोद नायक ने बताया कि हमारे  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार अव्यवहारिक निर्णय का विरोध किया है। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए 28 अगस्त को  राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
 
    विजय केशरवानी ने बताया कि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायक, महापौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला, हर, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एनएसयूआई,सेवादल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,किसान कांग्रेस,आईटी सेल,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ समेत सभी मोर्चा, कांग्रेस पार्टी की सहयोगी संगठन, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,कार्यकर्ता ,कांग्रेसी शामिल होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close