दो दिन में पकड़ाए आरोपी..न्यायालय में पेश..चोरी के सभी सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सरकंडा पुलिस ने मोपका में हुई चोरी के दो मामलों को दो दिन के अन्दर सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी के सोने चांदी  के जेवरात  , इंडक्शन चूल्हा , हाथ घड़ी  को बरादम करते हुए आरोपियों के को न्यायालय में पेश किया है।
 
                          सरकंडा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि विवेकानन्द नगर मोपका निवासी दिनेश कुमार साहू पिता छतराम साहू ने थाना पहुंचकर चोरी की लिखित शिकायत की। दिनेश ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह 8  बजे घर का ताला बंद कर अपने ग्रह ग्राम धरदेई पामगढ़ गया था। 25 अगस्त को दोपहर करीब  1 लौटा। इस दौरान मेन गेट का ताला टूटा पाया। घर अंदर सारा सामान विखरा विखरा हुआ मिला। अलमारी का ताला खुला था। चाबी लटक रही थी। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात , इंडक्शन चूल्हा हाथ  घड़ी और  नकदी 7000 पार हो गया था।
 
          पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की पता साजी शुरू हुई। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि दो व्यक्ति चोरी का माल लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल संदेही शिवप्रसाद उर्फ भोले करियारे और अजीत उर्फ टंटू सूर्यवंशी  को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
 
            शनिप रात्रे ने बताया कि पूछताछ में शिव प्रसाद उर्फ भोले करियारे और टंटू सूर्यवंशी ने अपराध को कबूल किया। आरोपी के पास से हाथ घड़ी,इंडक्शन, एक जोड़ी चांदी का चूड़ा, 2 नग चांदी की अंगूठी,  5 नग बिछिया को बरामद किया गया। इसके अलावा अजीत उर्फ टन्टू सूर्यवंशी की निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गए 2 नग चांदी का बच्चे का चूड़ा, एक चांदी का हाफ करधन एक नग चांदी का  बाजूबंद दो नग चांदी का अंगूठी एक चांदी का चाबी लटकन एक नक सोने की फुल्ली को जब्त किया गया।
 
      अपराध कबूल करने और सामान की बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।  आरोपियों की गिरफ्तारी  में थाना प्रभारी शनिप कुमार रात्रे समेत ,सहायक उपनिरीक्षक जितेश सिंह ,प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा आरक्षण आशीष राठौर सोनू पाल बलवीर सिंह प्रमोद सिंह लखन खांडेकर देवेंद्र दुबे की अहम भूमिका रही।
 
             थानेदार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी शिवप्रसाद उर्फ भोले करियारे पिता श्रवण कुमार करियारे मोपका का रहने वाला है। अजीत उर्फ टंटू सूर्यवंशी पिता हुलास राम सूर्यवंशी  भाटापारा का रहने वाला है। इस समय मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर में निवास करता है।
TAGGED:
Share This Article
close