निगम क्षेत्र में 49 पाजीटिव की पहचान ..तीन की इलाज के दौरान मौत..जिले में पाए गए कुल 72 कोविड मरीज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— गुरूवार को जिले में कुल 72 मरीजों का पता चला है। सभी मरीज बिलासपुर समेत अलग अलग ब्लाक से है। इसमें सर्वाधिक कोरोना पाजीटिव मरीज बिलासपुर शहर के है। बिलासपुर में कुल 49 मरीजों का होना बताया जा रहा है। जबकि दूसरे नम्बर पर बिल्हा विकासखण्ड के अलग अलग स्थानों से पन्द्रह मरीजों का पता चला है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         गुरूवार को जिले में कुल 72 कोरोना मरीजों की जानकारी होना पाया गया है। बिलासपुर शहर में कुल 49 मरीज कोविड के मिले है। इनमें कुछ बड़े और नामदार चेहरे भी शामिल हैं। मरीजों को उनके घर से अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जबकि कुछ बडे मरीज घर में ही आइसोलेट होकर इलाज करवा रहे हैं। 

           बिल्हा विकास खण्ड के अलग अलग गांवों से 19 पाजीटिव मरीज पाए गये हैं। जबकि कोटा विकासखण्ड से पांच और मस्तूरी विकासखण्ड के अलग अलग गांवों कुल तीन मरीज मिले है। 

तीन मरीजों की हुई मौत     

                 बिलासपुर शहर के अलग अलग जगह भर्ती कोरोना मरीजों में तीन की मौत होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि कोविड से मरने वालों में तीन में से एक मरीज भी शामिल है। सभी मरीजों का दाह  संस्कार 28 को तोरवा श्मशान घाट में किया जाएगा।  

                     सिम्स से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान 46 साल की महिला की मौत ुई है। महिला हिर्राी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। 25 तारीख ट्रनाट रिपोर्ट में पाजीटिव पाए जाने के बाद उसी दिन महिला को भर्ती भी किया गया।

                            सिम्स प्रबंधन ने बताया कि महिला काफी गंभीर हालत में थी। 27 अगस्त गुरूवार को शाम चार महिला की मौत हो गयी।

[

                

close