अखिल विश्व ब्राह्मण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा के प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त हुए मुकुंद उपाध्याय

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।अखिल विश्व ब्राम्हण हिदुत्व शक्ति मोर्चा  ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तर पर  सामाजिक व संगठनात्मक रूप से सक्रिय शिक्षक व समाज सेवक मुकुन्द उपाध्याय को  ब्राम्हण समाज का प्रदेश संग़ठन सचिव नियुक्त किया है। जानकारी देते हुए मुकुन्द उपाध्याय ने बताया किअखिल विश्व ब्राम्हण हिदुत्व शक्ति मोर्चा प्रांताध्यक्ष  ज्ञान  प्रकाश द्विवेदी  द्वारा प्रदेश संरक्षक  डॉ.अनिल शुक्ला की  अनुशंसा से राष्ट्रीय अध्यक्ष  शेषधर पाण्डेय  के द्वारा  छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किये जाने का हृदय से  संगठन के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ व सदस्यों आभारी हूँ। सीजीवाल न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने यहां क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

 बरपाली कोरबा निवासी नव नियुक्त प्रदेश सचिव  मुकुंद उपाध्याय ने बताया कि मैने  संगठन को विश्वास दिलाया हैं कि हमेशा अनुशासन में रहते हुए दी गई सामाजिक दायित्व का निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूँगा ।  प्रांताध्यक्ष  ज्ञान  प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अखिल विश्व ब्राम्हण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है प्रदेश ने सक्रियता बढ़ाने के लिए कोरबा जिले में उच्च वर्ग शिक्षक के पद पर कार्यरत मुकुंद

उपाध्याय जो कि संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी हैं उन्हें उनके विचार, संस्कार, कार्यक्षमता, व्यवहार  कुशलता एवम समाजसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुये इस पद के लिए चयन किया गया है। धार्मिक व समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहते है। एक प्रसंग सुनते हुए उन्होंने बताया कि हाल ही में आमापाली में उन्होंने ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के इस दौर में बच्चो के,स्वास्थ गत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क के महत्व के बारे में छात्रो को जानकारी दी और उन्हें मास्क नही रहने पर रुमाल गमक्षा का उपयोग करना सिखाया। स्कूली बच्चो को अपने खर्च से सभी बच्चों के घर घर जाकर मास्क वितरण किया और छात्रो बार बार साबुन पानी से हाथ धोते रहने के लिए प्रेरित भी किया।

close