यहाँ 110 वर्षीय महिला ने कोविड-19 को दी मात,अब स्वस्थ्य

Chief Editor
1 Min Read

सीजीवालडॉटकॉम।केरल में आज एक सौ दस वर्षीय महिला कोविड-19 को मात देकर स्वस्थ हो गई। मलाप्‍पुरम की रहने वाली यह महिला कोविड से संक्रमित सबसे वृद्ध है जिसका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।इस बीच केरल में कोविड-19 के आज दो हजार पांच सौ 43 नए मामलों की पुष्टि हुई है। दो हजार 97 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। आज इस महामारी से सात और लोगों की मृत्यु के साथ ही मृतकों की संख्या दो सौ 74 हो गई है। केरल में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 23 हजार एक सौ ग्यारह तक पहुंच गई है।सीजीवाल न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने यहां क्लिक कीजिए

close