यादव समाज की बैठक में..चुने गए पदाधिकारी..सामुहिक विवाह पर हुई चर्चा..कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–अठोरिया यादव समाज ने इमलीपारा स्थित सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए। इस दौरान उपस्थित समाज के प्रबुद्ध जनों से सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार। साथ ही सदस्यों का आपसी सामन्जस्य से चुनाव भी किया। 
 
             बैठक में सबसे पहले मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से नारायण यादव को मनोनीत किया गया। बिलासपुर जिला अध्यक्ष के पद पर नवीन यादव उपाध्यक्ष. संतोष यादव सचिव कमलेश यादव सहसचिव मुरली यादव को बनाया गया। 
 
              नगर इकाई प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश यादव को दी गयी। बैठक मे राधा कृष्ण मंदिर के नियमित संचालन की रूपरेखा तय की गयी। सामूहिक विवाह के आयोजन बिलासपुर जिले मे दिसंबर 2020 मे आयोजन किए जाने का फैसला लिया गया। सामूहिक विवाह के इच्छुक युवक युवतियों का आवेदन को लेकर चर्चा हुई।
 
              बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यछ सुनील यादव के साथ मनोज यादव सतीश यादव जितेंद्र यादव लक्ष्मण यादव  राजेंद्र यादव देवेंद्र यादव कुमार यादव नवीन यादव संतोष यादव मुरली यादव नारायण यादव अशोक यादव विजय यादव विश्वनाथ यादव के साथ अन्य यादव गण शामिल हुए।
TAGGED: ,
close