कोरोना संक्रमण..तोड़ दिया सर्वकालिक रिकार्ड…125 में 107 महिलाएं निकली पाजीटिव…बिलासपुर में 100 मरीज.. जिला मलेरिया अधिकारी भी संक्रमित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सोमवार को कोरोना ने बिलासपुर के सर्वाधिक सर्वकालिक रिकोर्ड को तोड़ दिया है। जिले में कुल125 कोरोना पाजीटिव मिले हैं। आश्चर्च की बात है कि इसमें सर्वाधिक 107 महिलाएं  पाजीटिव पायी गयी है। बताते चलें कि अकेले बिलासपुर शहर में कोरोना पाजीटिव की संख्या 100 दर्ज हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सोमवार को कोरोना ने जिले की सर्वकालिक रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड बनाया है। जिले में कुल 125 मरीज मिले हैं। अकेले बिलासपुर शहर में सर्वाधिक 100 मरीजों की संख्या दर्ज हुई है। यह आंकड़ा भी निगम क्षेत्र में पहली बार देखने को मिला है।

                        आश्चर्च की बात है कि इस बार सर्वाधिक मरीज महिलाओं की मिली है। जिले में पाए गए कुल 125 मरीजों में अकेल 107 मरीज महिलाएं है। सबसे बड़ी बात कि महिला मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या निगम क्षेत्र में ही है। 

                   स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि कोटा ब्लाक में पाए गए मरीजों की संख्या 5 है। जबकि बिल्हा ब्लाक के बिल्हा शहर में तीन और बोदरी नगर पंचायत में कुल 9 मरीज मिले हैं। वहीं जांजगीर और अनूपपुर मध्यप्रदेश का भी एक एक मरीज मिला है। मस्तूरी ब्लाक से कुल 7 कोरोना पाजीटिव मरीजों की पहचान हुई है।

            जानकारी के अनुसार जिले में पायी गई 107 महिला मरीजों में जिला मलेरिया अधिकारी भी संक्रमित पायी गयी है।

TAGGED:
close