अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर की नाराजगी,दो पालियों में मजदूर लगाकर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Chief Editor
1 Min Read

जशपुर।कलेक्टर महादेव कावरे ने आज शासकीय अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसी को कार्य में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की दो पालियों में ड्यूटी लगाकर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं। साथ ही मैदान के कार्य, शौचालय निर्माण, वायरिंग, पंखा के कार्य को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने कहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। इस अवसर पर प्राचार्य विनोद गुप्ता, आर ई एस के श्रीवास्तव और नगरीय निकाय के अधिकारीगण उपस्थित थे।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

यह भी पढे-शासकीय कर्मचारियों को असामयिक सेवानिवृत्त करने का आदेश,फेडरेशन ने कहा -केंद्र सरकार की नीति दमनपूर्ण

Share This Article
close