किसानों ने कहा अतिवृष्टि से फसल बरबाद..शासन करे मुआवाजा का एलान..गायों की मौत पर जताई चिंता

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- भारतीय किसान सघ के बैनर तले किसानों ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बताया कि अतिवृष्टि के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गौठानों में भारी अव्यवस्था है। जिसके चलते गायों की मरने की जानकारी लगातार मिल रही है। किसान नेता धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि प्रशासन को फौरी तौर पर उचित कदम उठाने की सख्त जरूरत है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान नेता धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में किसानों ने लिखित आवेदन कर अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में बताया। जिला प्रशासन को धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि अतिबृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। धान, फल, फूल, सब्जियां पूरी तरह से बरबाद हो गयी है। जिसकी जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति किया जाना बहुत जरूरी है।  

                                   जिला प्रशासन ने जिला प्रशासन को जानकारी दी कि बार बार आवेदन किए जाने के बाद भी गौठानों की व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया। इस दौरान देखने में आया कि गायों की लगातार मौत हो रही है। अतिवृष्टि से गोठानों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इसलिए गौठानों की सतत निगरानी की जरूरत है।  

TAGGED:
Share This Article
close