सिविल लाइन थाना दूसरी बार संक्रमित ..4 जवान पाजीटिव..एडिश्नल एसपी ने कहा.. प्रतिबंधों के बीच होगा थाना प्रवेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिविल लाइन थाना में  पीसीआर टेस्ट के बाद चार कर्मचारियों का रिपोर्ट पाजीटिव आया है। फिलहाल अभी तक थाना बन्द करने जैसी बात पुलिस प्रशासन की तरफ से सामने नहीं आयी है बताते चलें कि एक महीने पहले दो पुलिस कर्मचारियों में कोरोना पाजीटिव लक्षण पाए जाने के बाद थाने को तीन दिन के लिए बन्द कर दिया गया था। थाना का संचालन तीन दिनों तक तारबाहर थाना से किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग से हासिल खबर के अनुसार सिविल लाइन थाना में चार कर्मचारियों में कोरोना पाजीटिव के लक्षण पाए गए हैं। जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन ने फिलहाल समाचार लिखे  जाने तक थाना बन्द करने जैसा कोई निर्णय नहीं लिया है। लेकिन थाना को प्रतिबंधित जोन घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पाजीटिव की संख्या बढ़ सकती है।  क्योंकि अभी कुछ रिपोर्ट आना बाकी है। और कई कर्मचारियों का अभी टेस्ट भी किया जाना है।

:         बताते चलें कि एक महीने पहले दो जवानों में कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद तीन दिनों तक थाना बन्द कर दिया गया था। इस दौरान सिविल लाइन्स थाना का संचालन तारबाहर किया गया। 

       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश  कश्यप ने बताया कि फिलहाल थाना बन्द करने का निर्णय नही लिया गया है। लेकिन प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। अब फरियादी के अलावा कोई एक व्यक्ति ही फरियाद लेकर थाना कैम्पस में प्रवेश कर सकता है। उमेश कश्यप ने कहा कि शासन के निर्देशों का इस दौरान कड़ाई के साथ पालन किया जाएगा। थाने में अनावश्यक लोगों के प्रवेश को पूरी तरह से रोक रहेगा। 

        उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि बचे हुए पुलिस कर्मचारियों का पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। उन्होने बताया कि संक्रमितों में निरीक्षक स्तर का कोई कर्मचारी शामिल नहीं है। प्रधान आरक्षक के अलावा 3 आरक्षक पाजीटिव है। सभी को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन का आदेश दिया गया है।

close