राधा कृष्ण प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम का एलान..पंडित सुदेश ने बताया.. सभी का होगा सम्मान..मासिक पत्रिका में प्रकाशित होगा बच्चों का फोटो

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर… कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच के बैनर तले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित  प्रदेश स्तरीय  श्रीराधा और श्रीकृष्ण प्रतियोगिता के विजेताओं का नाम घोषित किया गया है। मच के प्रदेश सचिव पंडित सुदेश दुबे ने बताया कि सभी विजेताओं का सम्मान वार्षिक समारोह में किया जाएगा। साथ ही सभी का फोटो अतिथियों के साथ मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक में प्रकाशित किया जाएगा।
 
                            कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ के प्रदेश सँगठन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मँच की तरफ से हल साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीराधा औप श्रीकृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते वाट्सएप के माध्यम से 6 से 10 वर्ष तक के बच्चों ने श्रीकृष्ण एवँ श्रीराधा की तरह सजकर फोटो भेजा। 
 
             मंच के सम्मानीय लोगों ने फोटो के आधार पर सर्वश्रेष्ण निर्णय लिया। प्रतियोगिता मे  पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 156 प्रतियोगियो ने भाग लिया। 6 वर्ष तक के श्रीराधा प्रतियोगी में प्रथम कु.अनिका प्रशाँत तिवारी  ,द्वितीय  कु.इला निकेत त्रिवेदी तृतीय कु. आद्या अग्निहोत्री ,चतुर्थ कु.दियारा अमित शुक्ल , पांचवा कु.अलँकारिता प्रशाँत शुक्ल और छठवा स्थान कु अँशिका सँजय बाजपेयी ने  हासिल किया। 
    
                        इसी तरह 6 से 10 वर्ष श्रीराधा प्रतियोगिता में प्रथम कु. साची सचिन द्विवेदी,द्वितीय निवेदित अवधेश अवस्थी,तृतीय कु. आराध्या मनीष शुक्ल, चतुर्थ स्थान कु महिमा आशीष तिवारी, पांचवा स्थान कु. रिद्धिमा रोशन अवस्थी और छठवें स्थान पर कु.अश्मिता  अभिषेक मिश्र के नाम का एलान किया गया।
 
         पंडित सुदेश दुबे साथी ने बताया कि श्रीकृष्ण प्रतियोगी 6 वर्ष  मे  प्रथम स्थान कु. अराध्या मधुरँजन दुबे,द्वितीय आयुष्मान  नितिन शुक्ल,तृतीय कु. निशिता सौरभ दुबे ,चतुर्थ स्थान स्वरा प्रशाँत शुक्ल, पांचवा स्थान कु.महानविता शरद दुबे और छठवें स्थान के लिए शिवगुरु नीरज तिवारी का चयन किया गया। 
 
          श्रीकृष्ण 6 से 10 वर्ष के प्रतियोगिता में प्रथम कु अद्वविका त्रिलोक मिश्र , द्वितीय तथास्तु मनीष तिवारी, तृतीय अभिरथ भरत पान्डेय, चतुर्थ कु निष्ठा शरद दुबे ,पाचवा कु रीत अमित तिवारी, छठवा स्थान के लिए कु प्रिया आशीष तिवारी का चयन निर्णायक मंडल ने किया।
 
            सुदेश दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता मे शामिल सभी प्रतियोगीयो को कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच के प्राँतीय वार्षिक समारोह मे पुरस्कृत किया जाएगा। मँच की तरफ से सभी विजेताओं का फोटा समाज की मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक मे प्रकाशित किया जाएगा। पंडित सुदेश ने जानकारी दी कि 6 से दस वर्ष  श्रीराधा मे प्रथम स्थान कु. साची सचिन द्विवेदी ने हासिल किया है।
close