कांग्रेस नेता का आरोप..देश को कोरोना की आग में भाजपा ने झोंका..सजा जरूर मिलेगी..कोर्ट को लेना चाहिए संज्ञान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
ग्वालियर— कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कोरोना संक्रमण को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला किया है। तन्खा ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बड़ी रैलियाँ कर मध्य प्रदेश के गाँव गाँव तक कोरोना फैलाने का काम किया है। भाजपा ने सरकार गिराकर और गलत तरीके से सत्ता हथिया कर सामाजिक अपराध किया है। इसका दंड मिलकर रहेगा।
 
                          भिंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह के नदियाँ बचाओ सत्याग्रह में शामिल होने पहुचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना। ग्वालियर में प्रेस से बातचीत के दौरान विवेक तन्खा ने कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होने कहा कि जिस तरह से हमारे साथी  भाजपा में गए…और कोरोना संक्रमण काल में भाजपा की सरकार बनाने में मदद की। वह ना केवल लोकतांत्रिक बल्कि नैतिक मूल्यों के खिलाफ था। 
 
                तन्खा ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना काल में मेरे बहुत से मित्रों की संक्रमण से मौत हुई है। मेरा कहना है कि जनता ऐसे लोगों को जरूर दंडित करे। सुशांत सिंह मौत मामले पर तन्खा ने मीडिया पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि सब देख रहे हैं कि टीवी चेनल्स से इन्वेस्टीगेशन चल रहे हैं। इस बात को देश के कोर्ट कचहरियों को संज्ञान मे लेना चाहिए। जो समझदार और बुद्धिजीवी हैं उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए।
 
              तन्खा ने पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि अच्छा काम कर रहे हैं। मैं उनके नदियाँ बचाने प्रयास अभियान में शामिल होने आया हूँ। इस दौरान तन्खा ने बार बार दुहराया कि बीजेपी मध्यप्रदेश समेत पूरे देश मे कोरोना को फैलाने के लिए जिम्मेदार है।

close