कोविडः अब तक मिले 3096 पाजीटिव ..1298 मरीज ठीक..1763 एक्टिव ..रविवार को लिये गए 571 सैम्पल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक तीन हजार से अधिक सैम्पल पाजीटिव मिले हैं। जबकि 12 से अधिक मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। रविवार को चित्रकूट कोविड अस्पताल से 11 मरीजों ठीक कर घर भेजा गया है। जबकि 571 मरीजों का जिले के अलग अलग ब्लाक से संदेही मरीजों का जांच के लिए सैम्पल लिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक लिए गए कुल सैम्पल में 26545 मरीजों नेगेटिव मिले है। जबकि कुल सैम्पल में 3096 मरीज पाजीटिव पाए गए है। 1753 मरीजों का इलाज इस समय अस्पताल में चल रहा है। वहीं 1298 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। इसमें रविवार को चित्रकूट कोविड अस्पताल से 11 ठीक होकर घर लौटे मरीज भी शामिल हैं।

रविवार को लिए गए 571 सैम्पल

                     जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग अलग ब्लाक से संभावित कुल 571 कोरोना संक्रमित मरीजों का सैम्पल लिया है। इसमें बिलासपुर शहरी क्षेत्र से 181 सैम्पल भी शामिल है। इसके अलावा सिम्स में 147 और तखतपुर में 105 लोगों का सैम्पल लिया गया है।  बिल्हा से 20, कोटा से 45 और मस्तूर में 73 संदेही मरीजों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है।

TAGGED:
close