रोड पर कचरा फेंका,नगर निगम ने होटल पर लगाया जुर्माना

Chief Editor
1 Min Read

बिलासपुर।सड़क पर होटल के खाद्य अपशिष्ट को फेंकने पर नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम द्वारा पुराने बस स्टैंड रोड पर स्थित इंडियन काॅफी हाउस पर दो हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया गया है एवं भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी दी गई है।  विगत कई दिनों से इंडियन काॅफी हाउस द्वारा अपने होटल के खाद्य अपशिष्ट एवं कचरे को कंटेनर के बजाय पुराने बस स्टैंड वाले मुख्य मार्ग में फेंका जा रहा था।जिस पर निगम की टीम द्वारा होटल प्रबंधन को समझाइश देते हुए कचरे को साफ़ किया जा रहा था,हर बार समझाइश के बावजूद हरकतों से बाज़ नहीं आने पर निगम द्वारा इंडियन काॅफी हाउस पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

विदित है की इंडियन काॅफी हाउस द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने से आस-पास बीमारी का खतरा तथा अन्य व्यवसायी और राहगीर परेशान थे। सफाई अमले के द्वारा इंडियन काॅफी हाउस के द्वारा कचरा फेंकने की जानकारी आयुक्त को दी गई,जिसके बाद कार्रवाई की गई।

close