रायपुर।आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा सहायक आयुक्तों के संशोधित आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जेआर नागवंशी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अंबिकापुर, को उपायुक्त के पद पर पदोन्नत करते हुए परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, जशपुर और अतिरिक्त प्रभार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला जसपुर पदस्थ किया गया है। राज्य शासन ने उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जेआर नागवंशी को परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सरगुजा तथा अतिरिक्त प्रभार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अंबिकापुर जिला सरगुजा पदस्थ करता है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
इसके अलावा रामकुमार शर्मा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला बलरामपुर रामानुजगंज को उपायुक्त के पद पर पदोन्नत करते हुए परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सरगुजा एवं अतिरिक्त प्रभार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अंबिकापुर जिला सरगुजा पदस्थ किया गया है। राज्य शासन के उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए रामकुमार शर्मा को परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना बलरामपुर रामानुजगंज में पदस्थ किया गया है।
विभागीय आदेश दो सितंबर द्वारा अमरचंद बर्मन सहायक आयुक्त को निलंबन से बहाल करते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। राज्य शासन के उक्त आदेश में संशोधन करते हुए श्री बर्मन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला जगदलपुर के स्थान पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला नारायणपुर के पद पर पदस्थ के पद पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा के एस मसराम सहायक आयुक्त आदिवासी विकास नारायणपुर को उपायुक्त के पद पर पदोन्नत करते हुए परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना बलरामपुर एवं अतिरिक्त प्रभार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलरामपुर रामानुजगंज पदस्थ किया गया है। राज्य शासन के उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए केएस मसराम को परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला पेंड्रा मरवाही के पद पर पदस्थ किया गया है।