स्वामी अग्निवेश का निधन; मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद से वेंटिलेटर पर थे स्वामी अग्निवेश

Chief Editor
1 Min Read

दिल्ली।लिवर सिरोसिस बीमारी के चलते स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने आज शाम 6.55 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार शाम को अंतिम सांस ली। स्वामी अग्निवेश को सोमवार को नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज  में भर्ती कराया गया था। ILBS ने स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।

कल (बृहस्पतिवार) को अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि मल्टी ऑर्गन फेल होने से उनकी हालत में गिरावट आई है, जिससे उनकी हालत अब काफी गंभीर बनी हुई है। अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों की बनाई एक टीम उनकी लगातार निगरानी में जुटी हुई थी। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें लिवर से जुड़ी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों ने प्रत्यारोपण की सलाह भी दी थी। बता दें कि स्वामी अग्निवेश सामाजिक कार्यकर्ता के साथ समाज सुधारक और राजनेता भी थे।

close