भाप्रसे अधिकारियों की नवीन पदस्थापना,देवेश कुमार ध्रुव सहायक कलेक्टर बिलासपुर से SDM बलौदा बाजार,देखे पूरी सूची

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अभिषेक शर्मा 2018,सहायक कलेक्टर जिला सरगुजा से अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा जिला कोरबा,अबिनाश मिश्रा 2018 सहायक कलेक्टर जिला बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, देवेश कुमार ध्रुव सहायक कलेक्टर जिला बिलासपुर को अनुविभागीय अधिकारी बलौदा बाजार जिला बलौदा बाजार भाटापारा, संबित मिश्रा 2018 को सहायक कलेक्टर जिला रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ और चंद्र कांत वर्मा 2017,अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ जिला सारंगढ़ को सहायक कलेक्टर जिला रायगढ़ नवीन पदस्थापना दी गई है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
close