कलेक्टर डॉ.मित्तर ने कहा..उल्लंघन पड़ेगा भारी..होम-आइसोलेशन के साथ लगाएंगे लाल स्टीकर..यहां होगा टेस्ट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-जिला प्रशासन के निर्देश पर अब कोविड मरीजों की सुरक्षा और इलाज घर ही होगा। अस्पतालों पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए सामान्य कोविड मरीजों का ईलाज अब घर पर ही किया जाएगा। स्वास्थ्य महकमा मामले को लेकर लगातार मानिटरिंग करेगा। यह जानकारी कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने दी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                          जिला कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने बताया कि शासन के निर्देश पर कोरोना से लोगों को सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा लगातार टेस्टिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों पर दबाव बन रहा है।

                  जिला प्रशासन की तरफ से शासन के निर्देश पर कोविड मरीजों के इलाज के लिए अलग से प्रयास किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग निर्देशों का पालन करते हुए कोविड पाजीटिव मरीजों को होमआइसोलेट कर रहा है। होमआइसोलेट मरीज की पहचान को लेकर घरों के सामने लाल स्टीकर लगाने का निर्देश है।                   

                         डॉ.मित्तर ने कहा कि होमआइसोलेट मरीजों को निर्धारित समयावधि तक बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। लोगों को जागरूक करने मरीज के घर के सामने लाल स्टीकर लगाया जाएगा। अधिकारियों की मरीज और घर पर लगातार नजर रहेगी। कलेक्टर ने बताया कि स्टीकर समय से पहले हटाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। 

              कोविड पाजीटिव पाए गए मरीज मामले की जानकारी सबसे पहले जोन आयुक्त को देंगे। जोन आयुक्त होमआाइसोलेशन किए गए मरीज और घर लगातार नजर रखेंगे।

यहां होगा कोरोना टेस्ट

                   कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी लोगों के लिए जगह जगह कोरोना टेस्ट सेन्टर खोले  गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से सिम्स, सामुदायिक भवन तिलक नगर, कुर्मी छात्रावास सरकन्डा, उप स्वास्थ्य केन्द्र यदुनन्दन नगर, सीएचसी बिल्हा, उप स्वास्थ्य केन्द्र बहतराई, उप स्वास्थ्य केन्द्र मोपका, पीएचसी चकरभाठा, पीएचसी सिरगिट्टी और पीएचसी बेलतरा में खोले गए हैं। 

                कलेक्टर ने बताया कि इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी कोरोना  का टेस्ट किया जा रहा है। इनमें प्रमुख नाम महादेव हास्पिटल, अपोलो अस्पताल, आरबी अस्पताल और श्री राम केयर है।

TAGGED: ,
close