प्राणघातक हमला करने वाले तीनो आरोपी पकड़ाए..सबूत भी बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-हथियारों से लैस बलवा कर प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है।
 
            सरकन्डा पुलिस के अनुसार हाथी हिमांशु भाई  थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 सितम्बर की रात्रि 8 बजे के बाद दोस्त आशीष रावत के  साथ उसके घर  किसानपारा  चांटीडीह जा रहा था । इसी दौरान सोनी धर्मशाला के आगे मुख्य सड़क पर सूरज यादव मोटर सायकल से रपटाचौक तरफ  जा रहा था।  रास्ते में साहिल ,समीर ,वसीम ,फिरोज उर्फ छेदरा गोलू ,अजहर और न्य लोग बीच रास्ते में सूरज का मोटर सायकल रोककर  गाली गलौच करने लगे। सभी ने  मिलकर  मारपीट  करना शुरू कर दिया। इसी दौरान साहिल अपने पास से चाकू निकाला और सूरज के पीठ पर प्राण घातक हमला कर दिया।
 
             पुलिस के अनुसार हिमांशु और आशीष रावत के साथ अन्य लोग बीच बचाव करने पहुंच गए। इसी बीच घटना को अंजाम देने वाले मौके से फरार हो गए। हिमांशु ने सूरज यादव के पीठ में घुसे चाकू को निकाला और आशीष के साथ सूरज को  सिम्स अस्पताल लेकर आए।
 
         सिम्स में प्राथमिक उपचार के बाद एसबीके अस्पताल जरहाभाठा में भर्ती  किया गया। स्थिति खराब होने के बाद सूरज को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। 
 
          सरकंडा पुलिस जानकारी के अनुसार प्रार्थी हिमांशु की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 294, 506, 341, 307 मामला दर्ज किया गया। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। साथ ही सूरज की पीठ से निकाले गए चाकू को भी जब्त  किया गया। 
 
                      पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद आरोपियों की धर पकड़ की गयी। साहिल खान, वसीम खान, और अजहर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान  आरोपी साहिल खान ने बताया कि समीर ,वसीम ,फिरोज उर्फ छेदरा गोलू ,अजहर और अन्य लोगों के साथ घटना को अंजाम दिया है।
 
           आरोप स्वीकार करने के बाद साहिल कुरैशी पिता रईश क़ुरैशी 20 साल, मोहम्मद वासिम पिता मोहम्मद सलीम 18 साल, अज़हर अंसारी उम्र 21 साल को सबूत के साथ कोर्ट में पेश किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close