फरारी के पहले घर पहुंच गयी पुलिस.. बलात्कार का आरोपी पकड़ाया..महिला का आरोप..झांसा देकर किया अनाचार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटो बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरकन्डा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को न्यायालय में पेश कर बाद जेल भेज दिया है।
 
               सरकन्डा पुलिस के अनुसार 17 सितम्बर 2020 को  पीड़िता ने थाना पहुंचकर  लिखित शिकायत में बताया कि अशोक नगर एकता कॉलोनी निवासी अंचल यादव पिता रमेश यादव से दो साल पहले परिचय हुआ था। दोनों पहली बार इन्दु चौक स्थित उन्नयन संस्थान में मिले थे। 
 
               धीरे धीरे  दोनो में गहरी दोस्ती हुई। और दोस्ती मोहब्बत में बदल गयी। पीड़िता के अनुसार आरोपी शादी का झांसा देकर एकता नगर के मकान में रखा। अप्रैल 2019 से मई 2020 तक लगातार शारिरिक संबंध बनाया। इस दौरान शादी के लिए जब भी दबाव बनाया। आरोपी बड़ी बहन की शादी की बात कह टालता रहा।
 
               पीडिता ने यह भी बताया कि इसी दौरान गर्भवती हो गयी। मामले की जानकारी घर वालों को भी हो गयी। परिवार वालों को बताया कि आरोपी शादी से इनकार कर रहा है।
 
             एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अंचल यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी की लगातार पतासाजी की गयी। रिपोर्ट लिखाने के महज कुछ ही घंटों के भीतर ही आरोपी को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया है। अंचल यादव को  गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।
TAGGED:
close