बेकाबू कोरोना..मंगला सरकंडा क्षेत्र में सर्वाधिक संख्या..हाईकोर्ट,त्रिवेणी कालेज में मिले मरीज..जिले के सभी 171 पाजीटिव निगम क्षेत्र में पाए गए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— स्वास्थ्य विभग रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर जिले में कुल 171 मरीज पाए गए हैं। इसमें इक्का दुक्का को छोड़ दें तो कमोबेश 160 से ज्यादा मरीज निगम क्षेत्र के शामिल हैं। रिपोर्ट पर विश्वास करें तो सर्वाधिक मरीज सिविल लाइन और सरकन्डा थाना क्षेत्र के दर्ज किए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में शनिवार को कुल 171 मरीज दर्ज किए गए हैं। इक्का दुक्का मरीज छोड़ दें तो 160 से कोरोना संक्रमित बिलासपुर निगम क्षेत्र से हैं। हां दो एक मरीज घुटकु और बिल्हा क्षेत्र के हैं।

               रिपोर्ट के अनुसार हाइकोर्ट में करीब आधा दर्जन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। निगम क्षेत्र में सर्वाधिक मरीजों की संख्या मंगला चौक क्षेत्र के आस पास स्थित कालोनियों से हैं। इनकी संख्या दो दर्जन से अधिक है। इसके अलावा शहर के कमोबेश मध्य स्थित बाजार और सभी कालोनियों से मरीजों की संख्या दर्ज की गयी है।

                 शहर से लगे क्षेत्र सिरगिट्टी,.तिफरा, गोलबाजार, जूनी लाइन सिविल लाइन, पुलिस लाइन,तालापारा देवरीखुर्द में मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

            रिपोर्ट में बताया गया है कि त्रिवेणी डेन्टल कालेज और  कृषि महाविद्यालय में मरीजों की संख्या तीन से अधिक है। शहर में कुछ मरीज जांजगीर के मिले हैं।

TAGGED:
close