पूर्व मंत्री अमर ने कहा..नहीं मनाएंगे जन्मदिन.. समर्थकों को दिया निर्देश ..महामारी में अपनी जिम्मेदारी निभाएं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-22 सितम्बर को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन है। लेकिन भाजपा के दिग्गज नेता ने जन्मदिन नहीं मनाने का एलान किया है। अमर ने समर्थकों से निर्देश भी दिया कि महामारी के दौर में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बुजुर्गों और बच्चों की सेवा करने को कहा है। साथ ही महामारी उन्मूलन में सामुदायिक जिम्मेदारियों को पुूरा करने की बात कही है।
 
               छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में कोविड-19 संक्रमण का ग्राफ बहुत ही तेजी से बढ़ा है। कम्यूनिटी संक्रमण को लेकर जनता में भय और प्रशासन में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। प्रदेश के करीब एक दर्जन से अधिक कलेक्टरो ने अपने जिलों में 8 से 10 दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन रिटर्न की घोषणा कर दी है।
 
               इसी क्रम में महामारी की भयावहता को देखते हुए पूर्व निकाय  मंत्री अमर अग्रवाल ने भी अपने समर्थकों और शुभचिन्तकों से जन्मदिन नहीं  मनाने की बात कही है। अमर ने कहा कि सभी लोग अपनी सामुदायिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बच्चों बुजुर्गों और पीड़ितों की सेवा करें। जन्मदिन का आना जाना लगा रहता है। सेवा का मौका बहुत ही  कम मिलता है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि लोगों से कोरोना को लेकर पैदा हुए भय को दूर करने को कहा है। साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे के सहयोग करने की बात कही है। 
 
              अमर ने आम जनता और समर्थकों से अपील किया है कि प्रशासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। कोरोना से जंग जीतना है तो लॉकडाउन को सफल बनाएं। 22 सितम्बर को मेरे जीवन के 57 वर्ष पूर्ण हो रहे है।जीवनपर्यंत आप सभी से मिले अपार स्नेह और सम्मान आशीष,विश्वास और सहयोग का ऋषि हूं। संक्रमण काल को देखते हुए भी सहयोगियों, मित्रो, स्वजनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिवर्ष जन्मदिन पर प्राप्त होने वाला स्नेह, आशीष स्वीकार्य है। 
     
           अमर ने यह भी कहा कि सभी लोग अपने घर पर सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे,एक दूसरे की मदद करे। युवा साथियों से विशेषकर निर्देश है कि बुजुर्गों और बच्चो का  ख्याल रखे।
TAGGED:
close