आटो से गांजा तस्करी करते आरोपी पकड़ाया..85 हजार का मादक पदार्थ जब्त..ओडिशा से हो रही थी तस्करी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— मस्तूरी पुलिस ने गांजा के तस्करों के खिलाफ एक सप्ताह में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। ताजा मामले में पुलिस ने ऑटो समेत 10 किलोग्राम से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा और आटो की कुल कीमत 2 लाख 35 हजार से अधिक है। 
 
            पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना को मुखबिर से पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ऑटो में गांजा का अवैध तस्करी कर बिलासपुर में खपाने की कोशिश में है। जानकारी को पुलिस ने तत्काल पुलिस प्रशांत अग्रवाल को दी गयी। पुलिस कप्तान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव और नगर पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
 
            अधिकारियों ने  गांजा तस्कर को पकड़ने मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह को निर्देश देते हुए दो टीम का गठन किया। एक टीम को खूंटी घाट और दूसरी को जयरामनगर मोड़ के पास तैनात किया।
 
             दोनो जगह पुलिस टीम संदिग्ध का इंतजार करती रही। इसी बीच संदिग्ध ऑटो वाहन ओडिशा पासिंग OD 15 P 1776 जयरामनगर में तैनात पुलिस टीम को दिखाई दी। टीम ने ऑटो को रोका..इसी बीच मौका पाकर ऑटो चालक भागने प्रयास किया। लेकिन जवानों ने उसे धर दबोचा। पूछताछ करने पर आटो चालक ने अपना बोनो बादी पिता नेपाल बादी बताया। आटो चालक ने जानकारी दी कि वह गोला बांध  जिला संबलपुर उड़ीसा का रहने वाला है।
   
         पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बीच संदिग्ध ने  मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करना बताया। उसने जानकारी दी कि मादक पदार्थ को ड्राइवर सीट के नीचे बने चेंबर में छिपाकर रखा है। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल में 10 पैकेट में 10 किलोग्राम और एक पैकेट में 500 ग्राम कुल 10 किलो 500 ग्राम गांजा को बरामद किया।
     
             आटो चालक की तरफ से वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाने पर गांजा को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मस्तूरी थाना में अपराध दर्ज किया गया। आरोपी बोनो बादी को गिरफ्तार कर 10 किलो 500 ग्राम गांजा को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आटो को भी जब्त किया। बरामद गांजा की कीमत 85000 सेे अधिक है। जबकि ऑटो का बाजार मूल्य लगभग 150000 है। आरोपी को न्यायालय रिमांड प्में पेश किया गया।
 
      गांजा तस्करी में खासकर थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह समेत सहायक उप निरीक्षक भूरेदास प्रधान, आरक्षक मनोज राजपूत, मिथिलेश सोनी योगेंद्र खुटे कमलेश शर्मा सुरेंद्र वीरेंद्र राठौर मुकेश राय की  भूमिका अहम रही।
TAGGED: ,
close