बुजुर्गों के बीच पहुंचे भाजपा नेता.. गरिमा के साथ मनाया पूर्व मंत्री का जन्मदिन..मांगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन सादगी और सहयोग के साथ मनाया। पूर्व मंत्री के जन्मदिवस पर मंगलवार को भाजपा नेता राजेश पांडे के नेतृत्व मे कार्यकर्ता गरीबों के बीच पहुंचे। सहयोग करने के साथ अमर अग्रवाल के आशीर्वाद मांगा।भाजपा नेता राजेश पाण्डेय की अगुवाई में अन्य सभी भाजपा ने मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम और बसेरा महिला वृद्धा आश्रम पहुंचे। सभी बुजुर्गों के बीच भाजपा नेताओं ने अमर अग्रवाल के लिए आशीर्वाद मांगा। भाजपा नेता राजेश पांडे ने दोनो आश्रम में रहने वाली सभी बुजुर्गो के बीच मच्छर दानी का वितरण किया। सभी बुजुर्गों ने अमर अग्रवाल को शुभकामनाएं दी। साथ ही दीर्घायु की कामना भी की।जानकारी हो कि भाजपा नेता राजेश पांडे प्रतिवषॅ 22 सितम्बर को यादगार बनाने वृद्ध आश्रम पंहुचकर अमर अग्रवाल का जन्मदिन मनाते हैं। साथ ही गरीबों के बीच सहयोग का हाथ भी बढ़ाते हैं। इस बार भी अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर मच्छरदानी का राजेश पाण्डेय ने वितरण किया।इस अवसर भाजपा जिलाअधयक्ष समेत राजेश पांडे, पार्षद विजय यादव . युवा भाजपा नेता महषिॅ बाचपेयी, दिलेन्द्र कौशिल, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
TAGGED:
close