चाइल्ड फोर्नोग्राफी किया डाउललोड.. फिर दिल्ली से चला पुलिस का डंडा.. तीनों आरोपियों पर गिरी कानूनी गाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सोशल मीडिया साइट पर बच्चों और महिलाओं से संबंधित अश्लील फोटो वीडियो सामग्री अपलोड करने वाले आरोपियों पर सरकंडा पुलिस ने कार्यवाही की है। बिलासपुर पुलिस ने एनसीआरबी नई दिल्ली से जानकारी हासिल होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिय है। आरोपियों को न्यायालय किया गया है।
 
             बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआरबी नई दिल्ली के निर्देश पर दो आरोपियों को अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर महिला और  बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो वीडियो सामग्री को अपलोड किया है।
 
           नई दिल्ली ने  पत्र के माध्यम से आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों का पता ठिकाना बताया । जानकारी दी गयी कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है।
 
                 नई दिल्ली के निर्देश के बाद बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एएन तिवारी पिता वशिष्ठ तिवारी उम्र 58 साल और कृष्णा सूर्यवंशी पिता जवाहर सूर्यवंशी 48 साल को  बंधवापारा से पकडा गया। जबकि राहुल सोनी पिता संजय सोनी उम्र 21 साल  को चांटीडीह से हिरासत में लिया गया।
 
       एडिश्नल एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकंडा थाना में अलग अलग  3 मामलों में धारा 67 (क) और  67( ख) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।  आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। तीनों ने अपनी मोबाइल फोन से चाइल्ड पॉर्नोग्राफी संबंधी मटेरियल अपलोड करना स्वीकार किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 
close