रोहित शर्मा के IPL में 200 छक्के पूरे,यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बैट्समेन बने

Chief Editor
1 Min Read

दुबई।मुंबई इंडियंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर लिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।रोहित ने बुधवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 80 रन की पारी में छह छक्के लगाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। रोहित के 190 मैचों में 200 छक्के हो गए हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने कुल रन 4990 पहुंचा दिए हैं और वह 5000 रन पूरे करने से मात्र 10 रन दूर रह गए हैं।

close