एक दिन का अन्तराल और दुबारा लाकडाउन..6 गांव भी शामिल..पंचायत की मांग पर कलेक्टर का आदेश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
मुंगेली–(टेकचंद कारड़ा)– मुंगेली जिला प्रशासन ने कोरोना के भयावह प्रकोप को देखते हुए एक दिन के अन्तराल पर दूसरी बार लाकडाउन का एलान किया है। जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए नगरी क्षेत्र के अलावा 6 ग्रामपंचायतों में भी लॉक डाउन लागू करने को कहा है। 
 
               मुंगेली कलेक्टर ने एक दिन के अन्तराल में दूसरी बार लाकडाउन का एलान किया है। जिला प्रशासन ने फरमान जारी कर बताया है कि लाकडाउन 25 सितंबर से 30 सितंबर तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि बताए गए ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाकडाउन का पालन गंभीरता के साथ किया जाएगा। 
 
                 अपने फरमान में कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि मुंगेली जिला मुख्यालय शहरी क्षेत्र के अलावा जिले के बरेला, जरहागांव, गीधा, टेमरी,खैरा, सेतगंगा में लाकडाऊन के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाएगा। लॉकडाउन में  निर्धारित समय के लिए दवा दुकान और डेयरी को छूट रहेगी। 
 
                  कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि ग्राम पंचायतों की मांग पर ही बताए गए 6 प्रमुख पंचायतों के लिए ही लॉक डाउन का आदेश दिया गया है। है
TAGGED:
close