स्वास्थ्य कर्मियों का भाजपा सांसदों का समर्थन..कहा..जब वादा किया तो निभाएं भी..कार्रवाई को वापस लें

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— हड़ताली संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के समर्थन में अब भारतीय जनता पार्टी भी आ गयी है। भाजपा के तीन सांसदों ने  हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों का समर्थन किया है। सांसदों ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को पत्र लिख मांग पर प्राथमिकता से लेने को कहा है। पत्र में बिलासपुर सांसद अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, रायगढ़ सांसद गोमती साय ने हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील भी की है।
 
            भाजपा ने अब खुलकर स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसदों ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर हड़तालियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है।
 
                स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में भाजपा सांसदों ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग के 10 हजार  से अधिक संविदा कर्मचारी संविलियन की मांग को लेकर आंदोलन पर हैं। सभी कर्मचारी पिछले छह महीने से अपनी जान को जोखिम में डालकर काम कर रहे है। लेकिन उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया।
 
            सांसदों ने पत्र में यह भी कहा कि कांग्रेस ने संविदा कर्मचारियों के संविलियन का वादा घोषणा पत्र में किया था। 2 साल बाद भी नियमितिकरण का कोई भी काम नहीं हुआ। वादा पूरा करने की बजाय सरकार उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है,। ऐसा किया जाना सरकारी  तानाशाही है। जो निंदनीय भी है।
 
                   सांसदों ने पत्र में सरकार से कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों का नियमानुसार संविलियन किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई को वापस लिया जाए।

TAGGED: ,
close