बिलासपुर शहर में पाए गए 150 पाजीटिव..जिले का आंकड़ा 176 पार.. कई कालोनियों में मिले सर्वाधिक मरीज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- निगम क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल176 मरीज पाए गए हैं। अकेले निगम क्षेत्र में मरीजों की कुल संख्या 150 से अधिक है।

.

                        स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना मरीजों की रिपोर्ट को जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 176 मरीजों के नाम दर्ज किए गए है। अकेले निगम क्षेत्र में कुल 150 से अधिक कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। निगम क्षेत्र के विद्यानगर,तारबाहर, कुदुदण्ड, गोंडपारा, क्रांतिनगर, अज्ञेयन गर, 27 खोली, नेहरूनग नगर समेत व्यापार विहार .जरहाभाठा और मंगला क्षेत्र में सर्वाधिक मरीजों को दर्ज किया गया है।

                  बताते चलें कि एक दिन पहले तक मस्तूरी क्षेत्र से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते क्रम में पायी गयी। लेकिन शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में मस्तूरी से मात्र एक कोरोना पाजीटिव पाया गया है। इसी तरह बोदरी में भी एक मरीज कोविड का मिला है।

                                 जिले के अन्य क्षेत्र तखतपुर में तीन ,बिल्हा में 15 कोरोना पाजीटिव की संख्या सामने आयी है।

TAGGED:
close