मासूम बच्चे को 10 दिनों तक बनाया हवस का शिकार..चार आरोपी गिरफ्तार .. जुर्म में दो नाबालिग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस की सक्रियता से नाबालिक लड़के को  डरा धमकाकर अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग दोषी भी पकड़ाए हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि नाबालिग बच्चे के 10 दिनों से अप्राकृतिक शोषण किया जा रहा था। 
 
                      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की मां  थाना सरकंडा पहुंचकर लिखित शिकायत  में बताया कि उसका 9 साल का नाबालिग बेटा 10 दिनों से घर से नियमित बिना बताए रोज  घूमने जाता था। शाम को 06-07 बजे घर वापस आता था। पीडित बच्चे की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर 2020 को नाबालिग बेटा हमेशा की तरह शाम करीब 6  बजे घर लौटा।  लेकिन लड़के ने कुछ नहीं बताया।
 
              बच्चे की मां ने जानकारी दी कि इसके बेटे को डांटा फटकार लगाई। इसके बाद उसने बताया कि गांव के मुकेश रात्रे ,रोहित बंजारे और दो  नाबालिग लड़केमछली मारने और बादाम खिलाने के बहाने मोपका कॉलोनी और मरघट बाउंड्री के पीछे  ले जाते हैं। इसके बाद सभी मिलकर जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करते हैं।  मना करने और  किसी को बताने की बात पर जान से मारने की धमकी  देते हैं।
 
                 महिला की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आईपीसी की धारा 377, 506 ,34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी मुकेश रात्रे पिता छोटेलाल  उम्र 26 साल निवासी चिल्हाटी, रोहित कुमार पिता भीमसेन  उम्र 19 साल निवासी चिल्हाटी टंकी के पास, के अलाव  दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। चारों ने जुर्म करना स्वीकार किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
TAGGED: ,
close