कांग्रेस महिला विंग भी मैदान में..फूलो देवी नेताम ने किया टीम का गठन.. अनिता,सीमा को गौरेला की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- मरवाही उप चुनाव में दमखम लगाने कांग्रेस की महिला विंग भी कमर कसकर तैयार हो गयी है। राज्यसभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस नेत्री फूलो नेताम ने मरवाही में महिलाओं के बीच पैठ जमाने अपने टीम का एलान किया है। टीम में पदाधिकारियों के साथ अनुभव को वरीयता दी गयी है।
 
                    बिलासपुर ग्रामीण और शहर महिला कांग्रेस विंग मरवाही उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र में घर घर घूमेगी। इस दौरान स्थानीय टीम के सहयोग से पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट महिला टीम वोट भी मांगेगी।
 
              जिला शहर और ग्रामीण अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे, सीमा पाण्डेय ने बताया कि टीम का गठन राज्यसभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोनेताम के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है। टीम मरवाही विधानसभा में एक एक घर जाएगी। महिलाओं तक प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को रखेगी। साथ विधानसभा के समग्र और तेजी से विकास लिए प्रत्याशी के समर्थन में वोट भी मांगेगी।
 
                 जानकारी देते चलें कि मरवाही विधानसभा चुनाव में सहयोग किए जाने को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने मायारानी सिंह को महिला विंग का प्रभारी बनाया  है। इसके अलावा विधानसभा के तीनों ब्लाक में अलग  अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। 
 
                       बिलासपुर ग्रामीण महिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे को गौरेला विकास खण्ड की जिम्मेदारी दी गयी है। बिलासपुर शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय भी इस दौरान अनिता लव्हात्रे का सहयोग करेंगी। शोभा चाहिल और आशा सिंह को पेन्ड्रा ब्लाक की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि मरवाही ब्लाक की कमान अन्नु पाण्डेय और करूणा शर्मा संभालेंगी। 
 
 
close