बाइकर ने की महिला से लूट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

s.p. officeबिलासपुर–बिलासपुर में लूट की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। शहरवासियों में दहशत का माहौल है। एक दिन पहले ही पुलिस ने पिछले दिनों हुए लूट का खुलासा करते हुए छः आरोपियो को सलाखों के पीछे भेजा था। आज फिर से टिकरापारा मन्नू चौक के पास एक महिला का बैग छीनकर हेलमेट पहने मोटरसायकल सवार फरार हो गया। पीड़ित महिला ने सिटी कोतवाली थाने पहुच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           मन्नू चौक पोस्ट आफिस के पास सुषमा अग्रवाल पति मनोज अग्रवाल 35 वर्ष ब्यूटी पार्लर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित लांड्री गयी। इसी दौरान घोष नर्सिग होम के सामने एक हेलमेट सवार युवक ने महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपी आंख से ओछल हो चुका था।

           डरी सहमी महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। पति के आने के बाद सुषमा ने सिटी कोतवाली थाने पहुच कर मामले की शिकायत दर्ज करायी है। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने शहर में नाका बंदी किया। लेकिन कोई अर्थ नहीं निकला।

           सुषमा अग्रवाल ने बताया कि वह लांड्री जा रही थी उसी दौरान एक हेलमेट सवार युवक जो काली टी शर्ट पहना हुआ था। उसके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गया। सुषमा के हाथ में केवल बैग का पट्टा ही रह गया।

         पिछले कुछ समय से बाइकर शहर में लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। कल ही आईजी पवन देव ने बिलासागुडी में छः लूट का खुलासा करते हुए पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेजा है। आज फिर शहर में हुई लूट की वारदात ने पुलिस को परेशान कर दिया है। आय दिन हो रही लूट और चोरी की वारदातो ने शहर वासियो को बेचैन कर दिया है। शहर की जनता दहशत में है।

       पीडित परिवार की माने तो शहर में कोई भी सुरक्षित नही है। पुलिस का खौफ चोर लूटेरो के मन से खत्म हो चुका है। वह बिना किसी रोक टोक शहरवासी चोरों शिकार बना रहे है।

               युवक कौन है किसी ने उसका चेहरा नहीं देखा है। बाइकर ने यातायात विभाग और पुलिस प्रशासन की हेलमेट सक्रियता अभियान का जमकर फायदा उठाया। जिसके चलते अब पुलिस हतप्रभ है।

close