पीसीसी अध्यक्ष को हटाने की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

JOGI JIरायपुर—भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छोटे कार्यकर्ता और अजीत जोगी के राजनैतिक सलाहकार अशोक शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा और  पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में जनाधार वाले नेता अजीत जोगी के विरूद्ध सजायाफ्ता की कथित फर्जी टेप और इण्डियन एक्सप्रेस में छपी आधारहीन खबरों को आधार बनाकार अनर्गल बयानबाजी के साथ वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने का वक्तव्य देना अनुचित है।

                         छपी खबर के आधार पर संगठन के पदाधिकारियों की सार्वजनिक बयानबाजी पर प्रदेश अध्यक्ष का किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं है। शर्मा ने कहा कि भिलाई नगर निगम चुनाव में मतगणना के पूर्व पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय नेता ने कार्य किया जिसके चलते कांग्रेस पार्टी की जीत हुई। ये केवल व्यक्ति विशेष के प्रयास से सम्भव नहीं हुआ जो मुगालते में है।

शर्मा के अनुसार भिलाई महापौर पार्टी प्रत्याशी की शिकायत पर ही तत्काल कार्यवाही कर समाचार पत्रों में भिलाई के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया। निष्कासन में मरवाही विधायक का नाम नहीं था और न ही निष्कासित किया गया।अनर्गल आरोप विधायक के ऊपर लगाना षड़यंत्र को प्रमाणित करता है। षडयंत्र की जांच की जाये कि परदे के पीछे कौन है जो समाचार पत्रों में आधारहीन बयानबाजी करवा रहा है।

                       अनर्गल आरोप लगाने वालों को किसी प्रकार का नोटिस या स्पष्टीकरण न देना कांग्रेस को कमजोर करने का कार्य कर रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष फैल रहा है। ऐसी स्थिति में तत्काल प्रदेश  अध्यक्ष को पद से हटा देना कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिये जरूरी है।

close