कांग्रेस ने किया पूर्व पीएम को याद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160111-WA0003बिलासपुर– देश के दूसरे प्रधान मंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 51 वीं पूण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रागंण में उपस्थित कांग्रेसियों ने शास्त्री जी के योगदान को याद कर  पुष्पांजली अर्पित किया। शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन मानवीय मूल्यों के उच्च मापदण्डो से भरा पड़ा है। उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। शास्त्री जी देश के सबसे ईमानदार सहज सरल व्यक्तित्व वाले इंसान थे। उन्होंने अपने उच्च आदर्शो और सिद्धांतों के सामने कभी समझौता नहीं किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  वरष्ठि कांग्रेस नेता सैय्यद जफर अली ने कहा कि शास्त्री जी जैसे नेता आज के युग में कल्पानातित हो गये है। शास्त्री जी का मानना था कि देश को दो वर्ग ही संरक्षित और सुरक्षित रखता है  एक किसान और दूसरा सैनिक (जवान) जो अपनी मेहनत और सजगता से देश को समृद्ध और मजबूत बनाता है। शास्त्री जी ने ही “जय जवान जय किसान“ का नारा दिया।

                      वरिष्ठ नेता माधव चिंतामन ओत्तलवार और पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने भी अपना विचार रखते हुए कहा कि शास्त्री जी का जन्म एक साधारण श्रीवास्तव परिवार में हुआ। उन्होने अपनी कुशाग्र बुद्धि और विलक्षण प्रतिभा से प्रधानमंत्री के पद तक का सफर किया। 1965 के भारत पाक युद्ध के बाद शांति समझौता रूस के ताशकंद मे हुआ। जिसे दुनियां ताशकंद समझौता के नाम से जानती है। समझौते के बाद आधी रात को हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई।  कृतज्ञ राष्ट्र इस अप्रिय समाचार को सुन कर स्तब्ध हो गया।

                         ऐसे महान् नेता को हम अपनी पुष्पाजंली अर्पित करते है। उनके चरित्र को अपने जीवन में हमेशा उतारने का प्रयास भी करते हैं। इस मौके पर सुभाष ठाकुर, अर्जुन सिंह, हफिज भाई, हरमेन्द्र शुक्ला, चन्द्रहास शर्मा, विनोद शर्मा, त्रिभुवन लाल कश्यप, जय किशन लाल साहू, मनोज शर्मा, अमित दुबे, पुष्पा दुबे, करम गोरख, मोहन गोले, टिकम सिंह, भरत जुरयानी उपस्थित थे।

close