गुमशुदा बच्चों की खोज के लिए चलेगा अभियान

Chief Editor
2 Min Read

Chhattisgarh.Policeरायपुर। गुमशुदा बच्चों का पता लगाने और उनके घर-परिवारों तक पहंुचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नये वर्ष 2016 के प्रथम सप्ताह में अभियान को उत्साहजनक कामयाबी मिली है। इस महीने की पहली तारीख से सात तारीख तक राज्य पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सघन तलाशी अभियान में 137 गुमशुदा बच्चों का पता लगाया है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला स्तरीय बाल कल्याण समितियों के माध्यम से 80 प्रतिशत बच्चों को उनके घरों तक पहुंचाया जा चुका है, जबकि शेष 20 प्रतिशत बच्चों को यूनिसेफ और महिला एवं बाल विकास आदि द्वारा संचालित केन्द्रों में रखा गया है, जिनके परिवारों का पता लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा ने गुमशुदा बच्चों के प्रति राज्य पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       अभियान में सूचना प्रौद्योगिकी के औजारों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। गुमशुदा बच्चों की सूचनाएं वेब पोर्टल ट्रैक द मीसिंग चाईल्ड मंे दर्ज की जाती है। इसमें की गई प्रविष्टियों को प्रमाणित माना जाता है। इसके लिए सभी जिला पुलिस कार्यालय मंे स्थित जिला अपराध शाखा/जिला अपराध अभिलेख शाखा तथा पुलिस थानों में आई.डी. एवं पासवर्ड दिये गये हैं। इस वेब पोर्टल के लिए पुलिस अधिकारियों को तकनीकी रूप से और भी अधिक कुशल बनाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से वेब पोर्टल का प्रशिक्षण कार्यक्रम चिप्स कार्यालय, सिविल लाईन रायपुर में कल 12 जनवरी से दो दिवसीय प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है।

close