मोटर सायकल समेत आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160112-WA0022 IMG-20160112-WA0020बिलासपुर— मुखबिर की सूचना पर नूतन चौक सरकंडा के पास सरकंडा पुलिस ने चोरी का सामान बेचने के फिराक में घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पूछताछ के बाद चोरी की दो मोटर सायकल समेत मोबाइल,सोने का चैन बरामद किया है। आरोपियों पर पुलिस 41(1-4),379,392 के तहत मामला दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             बिलासागुड़ी में आज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पाठक ने बताया कि सरकंडा पेट्रोलिंग पार्टी को जानकारी मिली कि नूतन चौक के पास दो युवक चोरी की मोटरसायकल और कुछ जेवर बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। सर्च टीम ने पतासाजी के पास शशिकांत वैष्णव ऊर्फ मोनू ऊर्फ फुन्तरू को हीरो होन्डा सीजी 10 7522 के साथ हिरासत में लिया।

                                प्रारंभिक पूछताछ में मोनू ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी किशन ऊर्फ छोटू यादव के साथ एक सप्ताह पहले कोनी के सेंदरी गांव से मोटर सायकल की चोरी की है। उस समय वहां कोई कार्यक्रम चल रहा था। जिसका नम्बर 10 ईएन 6552 है। उसी मोटर सायकल से वह तखतपुर घूमने गया। वापसी में बस स्टैण्ड के पास चलती मोटर सायकल से एक युवती के गले से चैन खींचकर फरार हो गया।

                    मोनू ने पुलिस को बताया कि उसने उसी दिन बृहस्पति बाजार से एक हीरो होन्डा स्प्लेन्डर को चुराया। जिसका नम्बर सीजी 10बीसी 7522 है। उसी दिन शाम छः बजे राजीव गांधी चौके से पुलिस लाइन रोड पर मोबाइल पर बात कर रहे एक व्यक्ति से मोबइल छीना।

                     पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर दो मोटर सायकल समेत सोने का चैन,जीओनी मोबाइल बरामद कर लिया है। एसपी अभिषेक पाठक ने बताया कि इस संबध में तखतपुर कोनी और सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया है।

                 पुलिस कप्तान के अनुसार आरोपी शशिकांत ऊर्फ फुन्तरू पिता राजकुमा यादव निवासी अटल आवास सरकंडा के पास से दो नग सैमसंग की मोबइल तीन सोने के लाकेट भी बरामद हुए हैं। जिसके संबध में अभी पूछताछ चल रही है।

Share This Article
close