वनराज कुमारों का होगा नामकरण..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160114-WA0007बिलासपुर—कानन पेण्डारी जू में 25 अप्रैल 2015 को पैदा हुए टाईगर शावकों का नामकरण संस्कार किया जाएगा। कानन प्रशासन ने लोगों से शावकों के नाम आमंत्रित किये हैं। लोग अपने पसंद का नाम लिखकर वनमण्डल कार्यालय बिलासपुर और कानन पेण्डारी गेट क्रमांक 1 के सामने लगाए गए लेटर बांक्स में डाल सकते हैं। 15 जनवरी 2016 से 19 जनवरी 2016 शाम पांच बजे तक नामकरण प्रस्ताव भेजा जा सकता है। एक नर और दो मादा टाईगर शावकों का नामकरण के लिए भेजे गए प्रस्तावित नाम की पर्ची में प्रस्तावक को अपना मोबाइल नम्बर, पता लिखना अनिवार्य है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कानन पेन्डारी के रेंजर टी.आर.जायसवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त दो नर लायन शावकों का भी नामकरण किया जाएगा। इसके लिए अलग से लेटर बाक्स रखा जाएगा। प्रस्तावक को लेटर बाक्स में पर्ची डालने से पहले अपना पूरा नाम पता और मोबाइल नम्बर का जिक्र करना जरूरी है। जायसवाल ने बताया कि 19 जनवरी के बाद प्राप्त प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। 20 से 22 जनवरी 2016 को पत्र में उल्लेख सबी नामों की सूची तैयार की जाएगी। नाम की सूची चयन समिति के सामने रखा जाएगा। अंतिम सूची 26 जनवरी को जारी की जाएगी।

                    जायसवाल ने बताया कि जिन प्रस्तावकों का नाम चयन किया जाएगा उन्हें कानन पेण्डारी में लायन और टाईगर की बर्थ सेलिब्रेशन में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही स्मृति चिन्ह भी दिया जाएगा।

                  कानन पेण्डारी जू के तीन टाईगर शावकों का नाम मोबाईल क्रमांक 7587012806 पर और दो नर लायन शावकों का नाम मोबाईल क्रमांक 7587012103 पर पृथक पृथक एस एम एस द्वारा भी किया जा सकता है।

 जायसवाल ने कहा कि कानन पेण्डारी जू के फेसबुक पेज में भी नामकरण किया जा सकता है इसके लिए समय सीमा 15 जनवरी 2016 से 19 जनवरी 2016 की मध्यरात्रि तक का समय निर्धारित किया गया है।

close