सूने मकान में चोरी..नकदी भी पार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160117-WA0017बिलासपुर—ओम जोन शुभम विहार में 15-16 जनवरी की दरम्यानी रात चोरों ने दो सूने मकान के दरवाजे की कुण्डी काट कर लाखो की चोरी को अंजाम दिया है। आमने-सामने के मकान में हुई चोरी की शिकायत करने आज मकान मालिक सिविल लाइन थाना पहुंचे। इस मामले में अन्य दूसरे मकान मालिक को भी सूचना दी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बिलासपुर में चोरो का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है। लगातार हो रही चोरी की वारदात से लोगो का पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है। आज वाड्रफनगर के वेयर हाऊस में तकनीकी सहायक के पद पर पदस्थ आर के त्रिपाठी के ओम जोन स्थित सूने मकान में धावा बोलते हुए अज्ञात चोर 7 हजार नगद, कैमरा, लैपटाप और साड़ी पार कर दिया। त्रिपाठी के घर के ठीक सामने  रायपुर सेन्ट्रल जेल में लॉ आफिसर के पद पर पदस्थ नीलेष पाण्डेय के सूने मकान के दरवाजे की कुण्डी भी टूटी हुई मिली है। नीलेष पाण्डेय को सूचना दी जा चुकी है।

                      आरके त्रिपाठी आज जब रीवा से अपनी मां का उपचार करा कर बिलासपुर पहुंचे तो उन्हे चोरी की जानकारी हुई। चोरी होने की सूचना सिविल लाईन थाने में दर्ज कराई है। आर.के. त्रिपाठी ने बताया कि उनका बेटा देहरादून में पढाई कर रहा है। बेटी राजस्थान में पढाई कर रही है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर चोरो की पता साजी की बात कह रही है।

close