प्रदेश मे जुड़े नए मतदाताओ के नाम

Chief Editor
1 Min Read

IMG_20160115_181747_909रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2016 की अर्हता तिथि के संदर्भ में कराए गए मतदाता सूचियों (निर्वाचक नामावलियों) के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में प्रदेश में एक लाख 47 हजार 392 मतदाता बढ़े हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 15 सितम्बर 2015 को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान एक करोड़ 78 लाख 66 हजार 105 मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज थे। इनमें 90 लाख 33 हजार 667 पुरूष और 88 लाख 32 हजार 438 महिला मतदाता शामिल थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   अधिकारियों ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश के अनुसार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 11 जनवरी 2016 को कर दिया गया है। आम जनता के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में मतदाता सूचियां उपलब्ध रहेंगी। मतदाता अपना नाम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ की वेबसाइट सीईओछत्तीसगढ़डॉटएनआईसी डॉटइन (www.ceochhattisgarh.nic.in) में देख सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के कॉल सेंटर में टोल फ्री नम्बर 1950 पर भी कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।

close